Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
मनोरंजन

अक्षय जल्द ही तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं,अनुष्का शेट्टी ने लीड किरदार अदा किया

अक्षय कुमार इन दिनों बॉक्स ऑफ़िस पर छाये हुए हैं। इस साल तीन बड़ी हिट फ़िल्म देने के बाद अब गुड न्यूज़ लेकर आ रहे हैं, जो दिसम्बर में रिलीज़ होगी। हाल ही में उन्होंने बेल वॉटम फ़िल्म का एलान किया है, जो स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है। अब एक नई ख़बर आ रही है कि अक्षय तेलुगु हिट फ़िल्म भागमती का हिंदी रीमेक बनाएंगे।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि अक्षय इस फ़िल्म में निर्माता की भूमिका निभाएंगे। वह विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर फ़िल्म का सह-निर्माण करेंगे। दावा यहां तक किया गया है कि फ़िल्म में लीड रोल्स के लिए भूमि पेडनेकर और आर माधवन को फाइनल कर लिया गया है। फ़िल्म का निर्देशन जी अशोक ही करेंगे, जिन्होंने मूल फ़िल्म को डायरेक्ट किया था। अक्षय के फ़िल्म में कैमियो करने की भी ख़बर है। भूमि पेडनेकर अक्षय के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में फीमेल लीड रोल निभा चुकी हैं।

भागमती हॉरर सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने फीमेल लीड रोल निभाया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी। अनुष्का शेट्टी को हिंदी दर्शक बाहुबली की देवसेना के तौर पर जानते हैं। भागमती, 2018 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में अनुष्का शेट्टी का किरदार चंचला नाम की आईएएस अधिकारी का था, जो एक आत्मा के शिकंजे में फंस जाती है। कहानी में ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिन्हें जानकर दर्शक हैरान रह जाएंगे।

वैसे अक्षय ख़ुद एक दक्षिण भारतीय फ़िल्म के रीमेक में नज़र आने वाले हैं। यह भी हॉरर थ्रिलर है। फ़िल्म का नाम है लक्ष्मी बॉम्ब, जो कांचना 2 का रीमेक है। इस फ़िल्म को राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी और सलमान ख़ान की राधे से टक्कर लेगी।

इससे पहले अक्षय को दर्शक गुड न्यूज़ और सूर्यवंशी में देख चुके होंगे। गुड न्यूज़ इसी साल 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। वहीं, सूर्यवंशी अगले साल मार्च में आने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!