Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँ

रतीय स्‍टेट बैंक से आप हर महीने पेंशन पा सकते हैं,जानिए इस स्‍कीम के बारे मे

श के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) से आप भी हर महीने पेंशन पा सकते हैं। इसके लिए SBI एन्‍युइटी डिपॉजिट स्‍कीम की पेशकश करता है। इस स्‍कीम के तहत बैंक अपने ग्राहक को हर महीने एक निश्चित रकम का भुगतान करता है। हालांकि, पेंशन पाने के लिए आपको बैंक में एकमुश्‍त राशि जमा करवानी होगी। भारतीय स्‍टेट बैंक की वेबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार, एन्‍युइटी डिपॉजिट स्‍कीम के खाता धारकों को हर महीने एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है। अगर आप भी एसबीआई की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी क्‍या प्रक्रिया है और इस पर कितना ब्‍याज मिलता है।

जब आप एसबीआई की एन्‍युइटी डिपॉजिट स्‍कीम में एकमुश्‍त राशि जमा करवाते हैं तो बैंक उस रकम पर अर्जित ब्‍याज और मूलधन का एक हिस्‍सा आपको हर महीने उपलब्‍ध करवाता है। इस प्रकार, देखा जाए तो आपने जो पैसे इस स्‍कीम में जमा करवाए हैं वह ब्‍याज सहित आपको वापस कर दिया जाता है। बैंक का कहना है कि ब्‍याज का भुगतान उस दिन से शुरू होता है जब आपके पैसे जमा करने की तरीख का एक महीना पूरा हो जाता है।

आइए जानते हैं कि एसबीआई के एन्‍युइटी डिपॉजिट स्‍कीम के नियम और शर्तें क्‍या हैं? कितनी रकम कितने समय के लिए जमा करवा सकते हैं और इस पर अभी कितने ब्‍याज की पेशकश की जा र‍ही है।

एसबीआई एन्‍युइटी डिपॉजिट स्‍कीम में आप कम से कम 25,000 रुपये जमा करवा सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

मैच्‍योरिटी अवधि की बात करें तो इसमें आप 3 साल, 5 साल, 7 साल और 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।

एसबीआई एन्‍युइटी स्‍कीम पर आपको उतना ही ब्‍याज मिलता है जितना कि फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर जो अवधि पर निर्भर करता है। हाल में किए गए संशोधन के बाद एसबीआई 3 से 10 साल तक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 6.25 फीसद ब्‍याज दे रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *