Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जनता की समस्यायें/शिकायतें सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। आम जनता की समस्याओं / शिकायतों के निराकरण हेतु जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित किया गया। इस अवसर पर 10 फरियादियों द्वारा अपनी समस्यायें/शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें भूमि का सीमांकन करने, मोबाईल टावर हटाने, शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, पुस्ता निर्माण कराए जाने, सूखे पेड़ को काटने, अवैध कब्जा हटाए जाने, 33/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा पेरोल पर छोड़े जाने की माँग प्रमुखता से उठाई गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान :

  • बुजुर्ग बृजलाल ने भूमि के सीमांकन/चिन्हांकन सम्बन्धी मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर, कालसी को विगत वर्षों से लम्बित मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  • नत्थनपुर विकास समिति की ओर से मोबाईल टावर हटाए जाने की माँग की, इस पर उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • सेना के रविन्द्र सिंह, अभि ठाकुर, विमल कोठारी द्वारा शस्त्रलाईसेंस निर्गत करने की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • हुकुम सिंह गढ़िया द्वारा वाणी विहार में क्षतिग्रस्त पुस्तों के निर्माण हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जिला योजना के तहत् निर्माण कार्य कराए जाने को कहा।
  • पथरिया पीर की माया देवी द्वारा भवन के उपर आए सूखे पेड़ को काटने की माँग की, जिस पर जिला आपदा प्रबन्धन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • टीएचडीसी कालोनी ऊर्जा पार्क के बाँध प्रभावित संजय सिंह द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • डूंगा के दीपक कुमार द्वारा 33/11केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु भूमि के उपलब्ध कराए जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • सरस्वती देवी द्वारा अपनी सास के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जेल में बंद पति को पेरोल पर छोडे़ जाने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने न्याय अधिष्ठान को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!