Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ओमप्रकाश ने किया सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स 2020-21 तथा मल्टीडायमेंशनल पाॅवर्टी इंडेक्स (एमपीआई) पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरूवार को सचिवालय में सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स 2020-21 तथा मल्टीडायमेंशनल पाॅवर्टी इंडेक्स (एमपीआई) पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया। सलाहकार नीति आयोग सुश्री संयुक्ता समद्दार और उनकी टीम का स्वागत करते हुए मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन से उत्तराखण्ड को भावी योजनाओं के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड इसके निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 से पहले, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य के समावेशी विकास के लिए एक रोडमैप के रूप में उत्तराखण्ड सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) विजन दस्तावेज जारी किया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप समावेशी विकास दर को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा, परन्तु नीति आयोग उत्तराखण्ड द्वारा प्रकाशित दो एसडीजी इंडिया इंडेक्स के अनुसार 2018 में राज्य ने 11वीं रैंक के सापेक्ष वर्ष 2019 में 10वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने कहा कि एसडीजी के स्थानीयकरण और एकीकरण के लिए वर्ष 2017 के बाद से सभी जिलों में विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं। स्थानीयकरण के प्रयासों के अनुसार, राज्य ने सतत् विकास लक्ष्य को ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के साथ एकीकृत करने के लिए लगातार कार्यशालायें आयोजित की हैं, साथ ही, ब्लॉक और जिला पंचायत स्तर पर भी इसे लागू किया गया है। सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) के प्रभावी कार्यान्वयन एवं मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक सचिवों के तहत छह कार्य समूह का गठन किया गया है। इसके साथ ही, जिला स्तर पर प्रभावी योजना और निगरानी के लिए एक एसडीजी टास्क फोर्स भी गठित की गयी है। उन्होंने कहा कि एसडीजी सेल का गठन किया गया है, और मुख्य विकास अधिकारियों को एसडीजी नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य शहरी निकायों को साथ रखते हुए व्यापक ग्राम पंचायत विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि सभी स्थानीय स्तर के मुद्दों पर ध्यान दिया जा सके। इसमें मुख्य विकास अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला एक उपयोगी मंच प्रदान साबित होगी एवं कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से अधिकतम लाभ लेना चाहिए।

सलाहकार नीति आयोग सुश्री संयुक्ता समद्दार ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सतत् विकास लक्ष्य एवं मल्टीडिमेंशनल पावर्टी इंडेक्स के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर सभी विभागों से उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!