Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारत रत्न डॉ० भीम राव अम्बेडकर की 130वीं जयंती : नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने अम्बेडकर की नवीन मूर्ति का अनावरण व माल्यार्पण किया

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अप्रैल 2021, गुरूवार, बेतालघाट/नैनीताल (सूचना)। गत दिवस देर सांय तक बेतालघाट विकास खंड में अंवेडकर जयन्ती पर अनुसूचित जाति आयोग द्वारा आयोजित शिविर का क्षेत्रीय जनता ने भरपूर लाभ उठाया।

भारत रत्न, भारतीय संविधान के जनक व सामाजिक न्याय के प्रणेता, स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य और अहिंसा के प्रबल पक्षधर रहे महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर ग्राम जावा शेरा में डॉ० अम्बेडकर ग्रामीण सेवा समिति द्वारा आयोजित जयन्ती कार्यक्रम में नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने अम्बेडकर की नवीन मूर्ति का अनावरण व माल्यार्पण किया तथा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्या ने डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति का अनावरण करते हुए भवन का उद्घाटन भी किया। विधायक संजीव आर्या ने बाबा साहेब के नाम से एससीएसपी में भव्य लोक सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा की है ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा के निर्देश पर बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था । जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर में दो व्हील चैयर, पैंतीस आँख के चश्मे,दो कान की मशीन, सौ छड़ी के रूप में जरूरतमन्दों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये। श्रम विभाग की ओर से दो सौ लोगों को पंजीकरण फार्म भरवाये गये ,स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क जाँच व स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मरीजों को दवाई वितरित की गयी। कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, आधार कार्ड बनाने,राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भी स्टाल लगाकर जानकारी दी गयी और स्वरोजगार आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य आशा देवी, जिला श्रम अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, नायब तहसीलदार बर्खा जलाल, समाज कल्याण अधिकारी असलम खान, खंड विकास अधिकारी डीके सुयाल, बाल विकास अधिकारी बीना रावत, समाजसेवी राहुल अरोड़ा, यशपाल, महेंद्र कुमार, भारत आर्य, कुलदीप कुमार, शेखर चन्द्र, भुवन, कैलाश चन्द्र, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री माया बोहरा, नीमा खुल्बे, सोनू डौर्बी,

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!