Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
देश

जम्‍मू-कश्मीर: 2 दिन में ATM से निकले 800 करोड़, आज से मिडिल स्‍कूल भी खुले

जम्‍मू-कश्मीर: 2 दिन में ATM से निकले 800 करोड़, आज से मिडिल स्‍कूल भी खुले, आम लोगों का रेडियो बना सहारा

प्राथमिक स्कूलों के बाद अब बुधवार को वादी में बंद पड़े मिडिल स्कूल भी खोल दिए गये। सप्ताह के अंत तक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों की दैनिक गतिविधियों और वादी के हालात की समग्र समीक्षा के बाद अन्य सभी स्कूलों को भी खोला जा सकेगा। यह जानकारी राज्यपाल के प्रमुख सचिव वित्तायुक्त रोहित कंसल ने दी।

उन्होंने कहा कि अधिकांश इलाकों से दिन की निषेधाज्ञा हटा दी है। सामान्य जनजीवन रफतार पकड़ रहा है। घाटी के सभी एटीएम सुचारु हैं। बीते 12 दिन में 734 एटीएम पर 800 करोड़ की निकासी हुई है। लोग आराम से पैसा निकलवा रहे हैं और खर्च कर रहे हैं। मतलब साफ है कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं। दुकानें खुली और लोग खरीददारी कर रहे हैं।

वहीं, उन्होंने कहा कि घाटी के सरकारी कार्यालयों में उपस्थित बेहतर रही और अब अंतर जिला परिवहन सुविधा भी शुरू हो गई है। रोहित कंसल  ने बताया कि करीब 14 दिन के बाद सोमवार को वादी में प्राथमिक स्कूल खोले थे। कल भी यह स्कूल खुले। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को छात्रों व स्टाफ की उपस्थिति ज्यादा रही है। समाज के विभिन्न वर्गो के आग्रह और फीडबैक के आधार पर बुधवार को मिडिल स्कूल भी खोलने का फैसला किया। यह स्कूल उन्हीं इलाकों में खोले जाएंगे जहां प्राथमिक स्कूल खुले थे।

73 हजार लैंडलाइन किए बहाल

राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने बताया कि पूरी रियासत में 96 हजार लैंडलाइन हैं। इनमें से 73 हजार को बहाल किया गया है। वादी में विशेषकर श्रीनगर शहर में लाल चौक और इसके साथ सटे इलाकों में लैंडलाइन बंद होने पर उन्होंने कहा कि बीएसएनएल इस संदर्भ में पेश आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर कर रहा है, लेकिन अधिकांश जगह फोन सेवा बहाल हो चुकी है।

136 थाना क्षेत्रों में हटी दिन की निषेधाज्ञा

रोहित कंसल ने कहा पूरे जम्मू कश्मीर में 197 पुलिस थाना क्षेत्र हैं। इनमें से 136 के कार्याधिकार क्षेत्र में दिन की निषेधाज्ञा हटा ली है। सिर्फ वादी में ही 111 थाने हैं और इनमें से 50 थानों में बीते दो दिन के दौरान किसी तरह की दिन की निषेधाज्ञा नहीं थी। अन्य इलाकों में भी पाबंदियों में राहत दी जा रही है। हालात की समीक्षा के आधार पर अन्य थाना क्षेत्रों में भी दिन की निषेधाज्ञा हटाई जा रही है।

 रेडियो बना सहारा

अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से वादी में उत्पन्न हुई स्थित को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने संचार और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। मगर खुद को देश दुनिया के घटनाक्रम से अपडेट रखने के लिए लोग रेडियो ट्यून कर रहे हैं। अधिकांश घरों में कमरे के किसी कोने में पड़े रहने वाले रेडियो की अहमियत फिर बढ़ गई है। इसके अलावा टेलीविजन देखकर भी लोग देश दुनियां की खबरों को जान रहे हैं।

इंटरनेट क्रांति ने रेडियो व टेलीविजन के श्रोताओं और दर्शकों को सोशल मीडिया से जोड़ दिया है। हर कोई सोशल साइट्स के जरिये ही देश-दुनिया से जुड़े रहते हैं। मगर घाटी में बंद की गई इंटरनेट की सेवाएं बंद किए जाने से एक बार फिर लोगों ने रेडियो और टेलीविजन का रुख कर दिया है। लोग रेडियो और टेलीविजन को ऑन करके दिनभर देश-दुनिया की खबरों जान रहे हैं।

समीर बट्ट कहते हैं कि बीते 15-16 दिन से वादी में इंटरनेट बिल्कुल बंद पड़े हैं। हमारा न केवल दुनिया से संपर्क कट गया है, बल्कि बंदिशों के कारण आस-पड़ोस में क्या हो रहा है, इसका भी पता नहीं चल रहा। ऐसे में हमारे पास सूचनाएं प्राप्त करने के लिए रेडियो व टेलीविजन ही विकल्प बचे हैं। इन दिन सुबह से शाम तक मैं रेडियो और टेलीविजन से ही सूचनाएं प्राप्त कर रहा हूं।

मंसूर नामक एक सरकारी कर्मचारी ने भी कहा कि आम दिन में रेडियो व टेलीविजन की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन जब इंटरनेट ही बंद हो गया तो इनकी उपयोगिता भी बढ़ गई। मेरे परिवार के लोग खुद को अपडेट रखने के लिए अपना पूरा समय रेडियो व टेलीविजन के सामने गुजार रहे हैं।

रेडियो कश्मीर स्टेशन हेड नवाज अहमद नेगरू ने भी कहा कि वर्तमान स्थित को भांप स्टेशन कमर्चारियों की कोशिश है कि वे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं दे सकें। लोगों को रेडियो से पर्याप्त सूचनाएं दी जा रही हैं, ताकि इंटरनेट की कमी महसूस न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!