Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

मध्य प्रदेश के पूर्व CM बाबूलाल गौर का निधन

 View image on Twitter

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह निधन हो गया। भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। वह पिछले 14 दिनों से अस्पताल में अस्पताल में भर्ती और वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर थे।मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर के निधन के बाद राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की।

दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार
भाजपा की ओर से बयान के मुताबिक बाबूलाल गौर का पार्थिव शरीर आज 12:30 बजे उनके निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होगी, जहां भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उनके अंतिम दर्शन करेंगे। उनकी अंतिम यात्रा भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट की ओर रवाना होगी। आज दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बाबूलाल गौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैबाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

बाबूलाल गौर 89 वर्ष के थे, मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पल्स रेट भी गिर गया था। बाबूलाल गौर को सात अगस्त को राजधानी के नर्मदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। 7 अगस्त को पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी था।

बाबूलाल गौर का राजनीतिक सफर
बाबूलाल गौर ने 2004-2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और 10 बार अपनी पारंपरिक गोविंदपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2 जून, 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मे गौर, मध्य प्रदेश में एक शक्तिशाली और लोकप्रिय नेता के रूप में शुरू में एक ट्रेड यूनियन नेता और बाद में विधायक के रूप में उभरे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!