Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
खेल-जगत

महज 2 दिन टिक पाया T20 का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

महज 2 दिन टिक पाया T20 का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब इस बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक

रविवार 18 अगस्त 2019 को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जब कनाडा के बल्लेबाज रविंद्रपाल सिंह ने केमैन आइलैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में शतक ठोका। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा 98 रन पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बनाए थे।

रविंद्रपाल सिंह ने महज 47 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रचा था, लेकिन मंगलवार 20 अगस्त 2019 को ये वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी हो गया जब नामीबिया के बल्लेबाज जेपी कोट्जे ने बोत्सवाना के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच में तूफानी शतक ठोका। जेपी कोट्जे ने महज 43 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ये चौथा सबसे तेज शतक है, जो महज 43 गेंदों में आया है। जेपी कोट्जे से पहले डेविड मिलर और रोहित शर्मा 35-35 गेंदों में शतक ठोक चुके हैं। इनके अलावा हजरतुल्लाह जजई ने 42 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक ठोका है। अब इसी लिस्ट में जेपी कोट्जे का नाम भी शामिल हो गया है, जो चौथे नंबर पर है।

नामीबिया के बल्लेबाज जेपी कोट्जे ने अपने घरेलू मैदान पर अपनी टीम के लिए शतक ठोककर सीरीज में बड़ी बढ़त हासिल करा दी है। चार मैचों की टी20 सीरीज का ये दूसरा मुकाबला था, जिसमें नामीबिया को जीत मिली है। इस मुकाबले में बोत्सवाना के कप्तान काराबो मोट्लहान्का (Karabo Motlhanka) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। नामीबिया की ओर से जेपी कोट्जे ने 101 रन, कप्तान ग्रेहार्ड इरासमस 56 और निकोलस डेविन ने 54 रन की पारी खेली।

वहीं, 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोत्सवाना की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी और मैच 124 रन से हार गई। बोत्सवाना के कप्तान ने 59 रन की धीमी पारी खेली। इससे पहले खेले गए मुकाबले में भी नामीबिया को जीत मिली थी। इस तरह चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन

जेपी कोट्जे 101 रन नाबाद

रविंद्रपाल सिंह 101 रन

रिकी पोंटिंग 98 रन

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!