Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
देश

ट्रंप ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की बात

Trump Reacts on Kashmir Issue, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर क श्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कही है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि यह भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों को मिलकर इसे सुलझाना चाहिए। ट्रंप ने साथ ही कहा कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा कि इस मामले में मध्यस्थता या जो भी हो सकता है वो करूं

ट्रंप ने कहा, ‘यहां 2 देशों के बीच जबरदस्त समस्याएं हैं। मैं अपनी ओर से अच्छा करने की कोशिश करूँगा कि मैं मध्यस्थता कर सकूँ या कुछ कर सकूँ। दोनों देशों के बीच साथ महान संबंध हैं लेकिन वे इस समय बिल्कुल दोस्त नहीं हैं।’

Embedded video

जी-7 समिट में पीएम मोदी से बातचीत
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन(G-7 Summit) में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा करेंगे।ट्रम्प ने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा। मैं फ्रांस में इस हफ्ते उनके साथ रहूंगा। मुझे लगता है, हम (भारत और पाकिस्तान के बीच) तनाव की स्थिति को सुलझाने में मदद कर रहे हैं।’

ट्रंप ने की PM मोदी-इमरान से बात
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के तनाव को कम करने के लिए फोन पर प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से बातचीत की थी। ट्रंप ने इसके बाद कहा, ‘ सच कहूँ तो, यह एक बहुत ही विस्फोटक स्थिति है। मैंने कल प्रधान मंत्री मोदी और पीएम इमरान खान से भी बात की थी।वे दोनों मेरे दोस्त हैं। वे महान लोग हैं। वे अपने देश से प्यार करते हैं।’

भारत ने कश्मीर मसले को बताया आतंरिक मामला
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया और सरकार ने जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करना एक आंतरिक मामला था और पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की सलाह भी दी।भारत ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!