Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

अभी लगेगा कुछ और वक्त त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के विस्तार में

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के विस्तार में अभी लगेगा कुछ और वक्त

देहरादून,  त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के विस्तार में अभी कुछ और वक्त लगेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात न हो पाने के कारण मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों में फिर दिल्ली जाएंगे। समझा जा रहा है कि अब जल्द ही मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को भरने की कवायद अंजाम तक पहुंच जाएगी।

उत्तराखंड विधानसभा की सदस्य संख्या 70 है और संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। ढाई साल पहले, जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनी, तब मुख्यमंत्री समेत केवल 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली। मंत्रिमंडल के रिक्त दो पदों को लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे मगर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार नहीं किया। इस बीच गत जून में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण मंत्रिमंडल में एक स्थान और खाली हो गया। पंत के विभाग भी मुख्यमंत्री के पास आ गए। इस स्थिति में यह जरूरी हो गया कि कार्य की अधिकता को देखते हुए मुख्यमंत्री नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल करें।

हाल ही में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं इस बात की पुष्टि की कि वह जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मंत्रिमंडल में रिक्त कितने स्थान भरे जाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री बगैर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक दिल्ली रवाना हुए। बताया गया कि उनका पार्टी अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह से भेंट का कार्यक्रम है। इससे राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह दिल्ली से देहरादून लौट आए। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भेंट नहीं हो पाई और वह जल्द ही फिर दिल्ली जाएंगे। इससे समझा जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल विस्तार के फैसले को अमलीजामा पहना देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!