Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म रिलीज

Khandaani Shafakhana Movie Review: Sonakshi Sinha की नई फिल्म रिलीज, मिले इतने स्टार्स

मुंबई। Khandaani Shafakhana Movie Review: पिछले कुछ समय से समाज और इंसान से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं पर खूबसूरत फिल्में बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। विकी डोनर से शुरू हुआ यह सिलसिला हमने शुभ मंगल सावधान तक देखा। स्पर्म डोनेशन पर आधारित विकी डोनर और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर आधारित शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्में भी देखीं, जिनमें हंसते-खेलते समस्या पर संजीदगी से रोशनी डाली गई। खानदानी शफाखाना भी उसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है, मगर स्त्री के पॉइंट ऑफ व्यू से।

बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) मां और भाई के साथ दिल्ली में रहती है। निम्न मध्यमवर्गीय इस परिवार में सिर्फ बेबी ही कमाऊ है। बड़ी ही जद्दोजहद से गुज़र रही जिंदगी के बीच अचानक बेबी को मिल जाती है उसके मामा की प्रॉपर्टी। जिसमें शर्त यह है बेबी 6 महीने तक खानदानी शफाखाना चलाएगी जिसमें सेक्स से जुड़ी बीमारियों का यूनानी तरीके से इलाज होता है। अब इसके बाद शुरू होता है बेबी का संघर्ष। लड़की हकीम से कोई भी सेक्स से जुड़ी समस्या पर बात नहीं करना चाहता। साथ ही साथ समाज उसके लिए और मुश्किलें खड़ी करते जाता है। हालांकि विषय बहुत संजीदा है क्योंकि समाज में अभी भी सेक्स पर खुलेआम बातचीत नहीं की जा सकती और यही फिल्म की मुख्य धारा भी कहती है।

मगर इस संजीदा विषय पर जिस रिसर्च और ट्रीटमेंट की जरूरत थी उसका अभाव फिल्म में साफ नजर आता है। निर्देशिका के सामने यह दुविधा लगातार बनी रही कि वह एक कमर्शियल फिल्म बना रही हैं या एक विकी डोनर और शुभ मंगल सावधान की परंपरा का रियलिस्टिक सिनेमा। उनकी यह दुविधा पर्दे पर साफ नजर आती है। इस मुद्दे पर कॉमेडी बनाते हुए जिस गंभीरता की जरूरत थी वह पूरी फिल्म में नदारद नजर आती है।

अभिनय की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा का किरदार दिल्ली 6 की एक पंजाबी लड़की का है। ये निर्देशक की समझाने की कमी थी या सोनाक्षी ने उस किरदार को समझने की कोशिश ही नहीं की, यह तो पता नहीं मगर बेबी बेदी कहीं भी दिल्ली 6 की नजर नहीं आती हैं। बादशाह एक बहुत अच्छे रैपर हैं मगर अभिनय उनके बस का नहीं उन्हें आने वाले समय में भी इससे दूर रहना चाहिए। कुलभूषण खरबंदा और अनु कपूर जब जब पर्दे पर आते हैं अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हैं। वरुण शर्मा ठंडी हवा के झोंके की तरह सुकून देते हैं।

कुल मिलाकर खानदानी शफाखाना एक औसत फिल्म है जिसके ऊपर समय और पैसा लगाने की जरूरत से ज्यादा ही आवश्यकता हो तो लगाया जाए अन्यथा अगले हफ्ते का इंतजार किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!