Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में मरीज के लिए ऑक्सीजन तो दूर एंबुलेंस मिलना भी मुश्किल

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर में आमजन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मरीज के लिए एंबुलेंस का इंतजाम करने तक में पसीने छूट जा रहे हैं। शहर के अधिकतर एंबुलेंस संचालकों के नंबर या तो स्विच ऑफ हैं, या फिर नेटवर्क क्षेत्र के बाहर हैं। यही नहीं, जो नंबर लग भी रहे हैं, उन पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। मुश्किल से कुछ नंबर पर ही बात हो पा रही है। उनके पास भी तत्काल सुविधा नहीं है। वह दो या तीन घंटे बाद एंबुलेंस भेजने की बात कह रहे हैं। उसमें भी एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा भी नहीं मिल रही है।

प्रेमनगर निवासी गौरव नौटियाल ने अपने स्वजन को मसूरी रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस संचालकों को फोन किए। कई नंबर स्विच ऑफ मिले, जबकि कुछ नेटवर्क क्षेत्र के बाहर थे। उन्होंने नजदीकी नर्सिंग होम की एंबुलेंस से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह एंबुलेंस नर्सिंग होम के मरीजों के लिए है। इसके बाद वह निजी वाहन से ही मरीज को अस्पताल लेकर गए।

सहस्रधारा रोड निवासी रजत सिंह ने एंबुलेंस की सेवा के लिए कई नंबरों पर फोन किया। काफी देर प्रयास करने के बाद एक नंबर पर बात हुई। उन्होंने एंबुलेंस दो से तीन घंटे बाद उपलब्ध होने की बात कही। उसमें भी ऑक्सीजन मिलेगी या नहीं इसका कोई आश्वासन नहीं दिया गया। उनका कहना था कि ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। ऐसे में बहुत मुश्किल से ऑक्सीजन मिल पा रही है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ आवश्यक सेवाओं की कालाबाजारी भी चरम पर है। कई जगह एंबुलेंस संचालक भी मौके का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला ऋषिकेश में आया। जहां एंबुलेंस में गाजियाबाद तक जाने के लिए तीस हजार रुपये लिए गए। आपदा के समय में इस तरह से मौके का फायदा उठाना मानवता को शर्मसार करने जैसा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!