Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5654 नए मामले, 122 मरीजों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 122 मरीजों की मौत हुई है। यह अब तक एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत का आंकड़ा हैं, जबकि प्रदेशभर में 5654 लोग कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। अब तक अप्रैल माह में 80110 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह अब तक आए कुल मामलों का करीब 44 फीसद है, जबकि इस दौरान 907 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से 35 फीसद मौत अप्रैल में हुई हैं।

देहरादून शुक्रवार को पांच नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जबकि संक्रमण की रोकथाम हो जाने पर तीन जोन समाप्त भी किए गए। अब जिले में 53 कंटेनमेंट जोन शेष हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, श्यामपुर में गुड्डू प्लॉट, चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में मंदिर मार्ग, चंद्रेश्वर नगर में दयानंद मार्ग, मसूरी में गणेश होटल व डोईवाला में ग्राम खत्ता में कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की रोकथाम कर लिए जाने पर 625 सत्य विहार, 104 सालावाला व यूनिसन वल्र्ड स्कूल में बनाए गए कंटेनमेंट जोन समाप्त कर दिए गए।

मसूरी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय की ओर से शुक्रवार को 55 व्यक्तियों के रैपिड टेस्ट किए गए। जिसमें 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड नोडल अधिकारी डा. प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार को 98 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। जिसमें 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं शुक्रवार को 149 व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि अस्पताल में 19 रोगियों को भर्ती किया गया था। जिसमें से तीन के ठीक हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, लंढौर के गणेश होटल परिसर के एक हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!