Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आए 17,155 नए मामले सामने, 155 मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 17,155 नए पीड़ित मिलने के साथ ही 155 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 76 हजार 485 है। अब तक 4239 कुल मौत होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख 98 हजार है। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। गहलोत ने लिखा कि हमारा प्रयास है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कोविड महामारी का मुकाबला करे।ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी बेहद व्यथित करने वाली है। हम केंद्र सरकार से बार-बार निवेदन कर रहे हैं कि अन्य राज्यों से मदद लेकर राजस्थान की सहायता करे।

राजस्थान में लगभग एक लाख 76 हजार एक्टिव केस हैं। मानकों के अनुसार, करीब 12 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यक्ता होती है, यानी राजस्थान में करीब 20,400 मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यक्त है। एक्टिव केस के आधार पर प्रदेश को 466 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यक्त है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 265 मैट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल पा रही है। 201 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की कमी है। उन्होंने लिखा कि हो सकता है केंद्र सरकार ने बेहतर प्रबंधन की दृष्टि से ऑक्सीजन और दवाइयों का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया हो, लेकिन राज्य यदि एक-दूसरे की मदद करना चाहते हैं तो भारत सरकार की देखरेख में इसकी छूट दी जाए।

शनिवार से प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों में 45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन शुरू होगा । ये वे जिले हैं, जहां संक्रमण सबसे अधिक है। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, पाली, भीलवाड़ा, धौलपुर और बीकानेर शामिल है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट से तीन लाख डोज मिल रही है। इनके मिलने पर शनिवार से 11 जिलों में वैक्सीनेशन शुरू होगा। आगे ज्यादा डोज मिलेगी तो सभी जिलों में वैक्सीनेशन होगा। पहले चिकित्सा विभाग की तरफ से 35 से 44 साल तक के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सभी को यह सुविधा मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!