Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर किया अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्‍ली। तालिबान के अफगानिस्‍तान की सत्‍ता पर बलपूर्वक कब्‍जा जमाने के बाद सीमापार आतंकियों की हलचल बढ़ गई है। खुफिया एजेंसियां इसे बड़े खतरे के तौर पर देख रही हैं। सीमा पार आतंकियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी की सूचना मिलने के बाद देश की खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए खुद को तैयार करने को लेकर राज्य की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ उक्‍त इनपुट साझा किया गया है।

अधिकारिक सूत्र ने बताया कि अगस्त के तीसरे हफ्ते के दौरान कंधार में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं और तालिबान नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक के बारे में पता चलने के बाद सभी खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में तालिबान नेताओं के एक समूह ने भाग लिया। इस बैठक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भारत-केंद्रित अभियानों में उनका समर्थन मांगा।

सूत्र बताते हैं कि बैठक में पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। अधिकारी ने कहा- हमने खुफिया एजेंसियों को सोशल मीडिया पर बारीक नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। हमें बीते 24 अगस्त को पाकिस्तान से दो आतंकियों की आवाजाही के बारे में खुफि‍या इनपुट मिला। ये आतंकी श्रीनगर में ग्रेनेड हमले की योजना बना रहे हैं।

सभी संबंधित एजेंसियों को आपस में सूचनाएं साझा करते रहने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौजूदा वक्‍त में सभी राज्‍यों और केंद्र की आतंकवाद रोधी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मालूम हो कि तालिबान के आतंकी 15 अगस्त को काबुल में दाखिल हुए थे जिससे नागरिक सरकार गिर गई थी। अफगानिस्‍तान की सत्‍ता पर तालिबान के कब्‍जे के बाद अफगान लोगों में दहशत फैल गई थी। हजारों की संख्‍या में अफगान नागरिक देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए थे। हजारों लोगों ने सीमा पार करके पड़ोसी मुल्‍कों का रुख किया।

इसी बीच बीते गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के बाहर हजारों लोगों की भीड़ में सिलसिलेवार आत्‍मघाती बम धमाके हुए थे। इन आतंकी हमलों में 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी।

गौर करने वाली बात यह है कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए सीरियल ब्‍लास्‍ट से पहले अमेरिका, ब्रिटेन और आस्‍ट्रेलिया समेत तमाम मुल्‍कों ने इस तरह के बड़े हमले का अलर्ट जारी किया था। अमेरिकी दूतावास ने बाकायदा अपने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने के निर्देश जारी किए थे। गौर करने वाली बात यह भी है कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा की जिम्‍मेदारी तालिबान पर थी।

तालिबान लड़ाके जगह जगह तैनात भी थे। इसके बावजूद आतंकी हमले को रोका नहीं जा सका और बड़ी संख्‍या में बेगुनाह लोग मारे गए। यही कारण है कि खुफि‍या इनपुट मिलने के बाद भारतीय एजेंसियां चौंकन्‍नी हो गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!