Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए एक माह 10 दिन का समय अवशेष।

संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए एक माह 10 दिन का समय अवशेष रह गया है। यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में #श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा से जुड़े अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह तीव्र गति से किए जा रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें।
अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग को सुचारू कर दिया गया है तथा घोड़े-खच्चरों के माध्यम से मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री के अलावा केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही हैलीपैड़ के समीप बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा श्रमिकों के हट से बर्फ हटाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्ग जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रखें है उन स्थानों पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टेंड पोस्ट, हैंडपम्प एवं पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा भी यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है तथा चिकित्सा विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का भी मरम्मत कार्य तत्परता से किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!