Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डहरिद्वार

सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

सीडीओ प्रतीक जैन ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश वन विभाग के दिये

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में #जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने वन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन आदि विभागों के राजस्व सम्वर्द्धन एवं वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से निर्धारित किये गये वार्षिक लक्ष्य, उसके सापेक्ष वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि लगभग 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है तथा राजस्व वृद्धि हेतु समस्त रेंज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।

सीडीओ प्रतीक जैन द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। बैठक में एआटीओ हरिद्वार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली गयी है तथा एआरटीओ रूड़की ने बताया कि 80 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कर बकाया वाहनों पर बकाया वसूलने हेतु विशेष कार्यवाही करने के साथ ही प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक प्रतीक जैन ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी राजस्व सम्वर्द्धन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग के नियंत्रणाधीन रिक्त स्थलों पर वाहन पार्किंग आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुये राजस्व की वृद्धि पर विचार किया जाये। बैठक में खनन पर चर्चा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जाये।

बैठक में विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन विभागों के बारे में #राजस्व सम्वर्द्धन की दृष्टि से विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि उनके विभागों में राजस्व बढ़ाने की क्या-क्या संभावनायें हो सकती हैं, के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एआरटीओ रूड़की, सब रजिस्ट्रार सुश्री अपूर्वा सिंह, सुमेर चन्द, ईई यूपीसीएल एस.एस. उस्मान, नवल शर्मा, एसडीओ वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!