Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डदेश

दिल्ली-चंडीगढ़-जयपुर-देहरादून ई-बस सेवा हुई शुरू

दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, देहरादून। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पानी, टिश्यू, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक बस(ई-बस) सेवा की सोमवार से शुरुआत की गई। प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और ग्रीन सेल के सीईओ देवेंद्र चावला ने कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। फिलहाल चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए रोजाना 50 बसें आवागमन करेंगी। जल्द ही आगरा और इसके बाद लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली #अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है। 

अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत के मौके पर ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से दूसरे शहर के लिए यह पहली ई-बस सेवा है। भोपाल-इंदौर सहित कई और शहरों में इस दिशा में पहल की गई है। बसों में ग्राहकों की सुरक्षा, समय की पाबंदी को खास तवज्जो दी गई है। 

दिल्ली-आगरा के बीच भी जल्दी ही बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। अगले छ: महीने में लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इन शहरों के लिए हर एक घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। इसके लिए आईएसबीटी परिसर के अंदर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाया जाएगा। न्यूगो के प्रीमियम लाउंज में यात्रियों को वातानुकूलित माहौल में भोजन और पेय पदार्थों उपलब्ध होंगे। सीईओ ने कहा कि देश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ई-बसों के परिचालन की शुरुआत की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!