Breaking News :
>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

ऋषिकेश में चारधाम यात्रा हेतु मूलभूत सुविधाओं/समुचित व्यवस्थाओं का जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2022, गुरूवार, देहरादून/ ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में समुचित व्यवस्थाओं को चाॅक-चौबंद बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज संयुक्त टीम द्वारा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, लाॅज एवं बस स्टैंड के समीप समस्त दुकानों, फड़ आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर ओवर रेटिंग पाए जाने पर चालान किया गया।

टीम द्वारा निरीक्षण कर वहाँ पर मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित होटल/व्यसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए गये रेट लिस्ट का अवलोकन किया।

साथ ही मानक के अनुरूप उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने होटल, गेस्ट हाउस, लाॅज आदि में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही पंजिका एवं बिल बुक का भी अवलोकन किया। संबंधित प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से खाद्य सामग्री, भोजन की थाली, पेयजल, रहने का शुल्क आदि की रेट लिस्ट चस्पा रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग से के.एस. नेगी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान जगदीश उनियाल, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.