Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियनों ने उत्तराखंड सरकार से लगाई गुहार, 22 साल बाद भी सेवा नियमावली का कर रहे हैं इंतजार

22 साल बाद भी नहीं बनी नियमावली, बेरोजगारी का दंश झेलने को हैं मजबूर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने दिया जल्द कार्यवाही का भरोसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड में डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियन 22 साल बाद भी सेवा नियमावली का इंतजार कर रहे हैं। राज्य गठन के बाद जब भी कोई नई सरकार आई तो डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियनों ने सेवा नियमावली बनाने की गुहार लगाई लेकिन किसी भी सरकार ने इनकी माँगों पर गंभीरता से गौर नहीं किया। हर सरकार से आश्वासन मिला लेकिन नियमावली बनाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। एक बार फिर नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद यह मुद्दा गरमाने लगा है। डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियन सेवा नियमावली की माँग को लेकर प्रदेशभर में मुखर होने लगे हैं। अपनी माँगों को लेकर लैब टेक्नीशियन रजिस्ट्रार से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जल्द कार्यवाही का भरोसा

मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट संघ उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल अपनी इस मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत से भी मुलाकात कर चुका है। अपनी इस अहम मुलाकाता में संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियनों हेतु वर्षवार चयन के माध्यम से सेवानियमावली बनाए जाने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने लैब टेक्नीशियनों की मांग पर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया।

22 साल बाद भी नहीं बनी नियमावली

मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट संघ उत्तराखण्ड संघ के महासचिव मयंक राणा ने बताया कि राज्य बनने के 22 वर्षों के उपरान्त भी डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियनों हेतु कोई नियमावली नहीं बनाए जाने के कारण पंजीकृत होने के बाद भी लैब टेक्नीशियन सैकड़ों की संख्या में बेरोज़गारी का दंश झेलने पर मजबूर हैं। मयंक राणा ने कहा कि अधिकांश लोगों की उम्र सेवा की अर्हता को पार कर चुकी है अथवा करने के कगार पर है। इसको देखते हुए वर्षवार चयन के आधार पर नियमावली बनायी जाए और प्रदेश में सैकड़ों ख़ाली पड़े लैब टेक्नीशियनों के पदों पर नियुक्ति की जाए। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करने में संघ के मयंक राणा, अमितकांत भट्ट, अभिषेक सोलंकी, सुरेंद्र सूरियाल, शेखर पैन्यूली, आशुतोष मलासी, सुधीर डिमरी, सतेंद्र तुसारिया,चंद्रमोहन नेगी, शैलेश चौधरी थे।

रजिस्ट्रार मुकेश कुमार राय से हुई माँगों पर विस्तार से चर्चा

मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट संघ उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड पराचिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार मुकेश कुमार राय से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर भेंट वार्ता की गयी जिसमें लैब सँवर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा हुई। बैठक में संघ के मयंक राणा, आशीष ख़ाली, मोहन लाल भट्ट, अभिषेक सोलंकी, राजेश रावत, संदेश शर्मा, देवेंद्र भट्ट, अनुराग पंत, मोहित लखेडा, भगवती प्रसाद, कैलाश नौटियाल, राम मिश्रा परमात्मा पैनियूली आदी लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!