Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
खेल-जगत

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक के बाद घोषित टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे अहम फैसला श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपने का रहा, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा सूर्यकुमार यादव के बाहर होने को लेकर है। हाल ही में टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार न केवल कप्तानी से हटाए गए हैं, बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

वहीं, विकेटकीपिंग विभाग में संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को मौका दिया गया है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर टीम को संतुलित बनाने की कोशिश की गई है। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया गया है।

इस टीम की सबसे बड़ी खासियत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई है। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में चयन के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज भविष्य में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा साबित हो सकता है।

गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव देखने को मिला है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को आगामी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली यह टीम चयनकर्ताओं की नई रणनीति का संकेत मानी जा रही है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!