Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

31 मई को चम्पावत उपचुनाव के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए रहेगी सील

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, देहरादून। 31 मई को चम्पावत विधान सभा के लिए होने वाले उपचुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराए जाने के लिए सोमवार को भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में पड़ोसी देश नेपाल की ओर से निर्वाचन के दिन आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में तय हुआ कि मतदान के दिन से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। मतदान सम्पन्न होने के बाद 31 मई की शाम पांच बजे सीमा आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

चम्पावत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वर्चुअली बैठक में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा नेपाल राष्ट्र के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बैठक के मुख्य एजेंडे की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनपद चम्पावत में उप निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है। आगामी 31 मई को प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत नेपाल सीमा को निर्वाचन समाप्ति से 72 घंटे पूर्व यानि 28 मई की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति के दिन 31 मई की शाम पांच बजे तक सील किया जाना है।

जिलाधिकारी ने नेपाल के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए उक्त अवधि के लिए नेपाल की ओर से भी सीमा सील करने की अपील की। चम्पावत जिला प्रशासन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए कंचनपुर के जिलाधिकारी राम प्रसाद पांडेय ने विगत दिनों नेपाल में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारत की ओर से सीमा सील कर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित अवधि हेतु नेपाल की ओर से भी कंचनपुर जिले की पूरी सीमा को सील किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में भारत की ओर से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित एसएसबी के सभी बटालियन के कमांडेंट तथा उधमसिंह नगर जिले के उच्चाधिकारी एवं नेपाल की ओर से पुलिस अधीक्षक कंचनपुर श्याम सिंह व दोनों देशों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!