Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखण्ड में AAP का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल हो सकते हैं भाजपा में शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी (AAP) का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

कर्नल(से.नि.) अजय कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। 5वीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में कर्नल(से.नि.) अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने AAP संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था। अपने ट्विटर हैंडल पर कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र की प्रति भी पोस्ट की थी। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

विदित रहे कि कर्नल(से.नि.) अजय कोठियाल का जन्म 26 फरवरी 1969 को उत्तराखंड के टिहरी में हुआ था। कर्नल (से.नि.) कोठियाल अविवाहित हैं। वह वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ करगिल में हुई लड़ाई में भारतीय सेना की तरफ से लड़ चुके हैं। वह राजनीति में जुझारू नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। वर्ष 1992 में कोठियाल सेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हुए। उनके साहस और वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हें कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!