Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
देश

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने दिया पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के हर झूठ का मुंहतोड़ जवाब

यूएन में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया। विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच का गलत इस्‍तेमाल किया है। इमरान खान ने दुनिया को गुमराह करने की कोशिश की है। इमरान खान का भाषण नफरत से भरा हुआ था। उनके भाषण में काफी सारा झूठ शामिल था। पाकिस्तान ने खुलेआम आतंकी ओसामा बिन लादेन का बचाव किया था। पाकिस्‍तान में अंतरराष्‍ट्रीय आतंकियों को पेंशन देता रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने UNGA में अपने संबोधन के दौरान भारत पर कई अनर्गल आरोप लगाए। उन्होंने कश्मीर को लेकर गलत बयानी की और भारत पर कश्मीर में ज्यायदती का आरोप लगाया। वे यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में कर्फ्यू हट जाए तो वहां खून की नदियां बहेंगी।

यूएन में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा हुआ था और उनके भाषण में काफी सारा झूठ शामिल था।

भारत ने कहा कि मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गया।

विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने खुलेआम आतंकी ओसामा बिन लादेन का बचाव किया था, ये किसी से छिपा नहीं है। पाक अंतरराष्‍ट्रीय आतंकियों को पेंशन देता रहा है।

भारत ने पाकिस्‍तान के भाषण को इमरान की हेट स्पीच बताते हुए कहा कि उन्होंने इस वैश्विक मंच का दुरुपयोग किया है। भारत ने इमरान के नस्लीय संहार, ब्लड बाथ, नस्लीय सर्वोच्चता, बंदूकें उठा लो जैसे एक-एक शब्द को गिनाते हुए कहा कि यह उनकी मध्यकालीन मानसकिता को दिखाती है।

विदिशा मैत्रा ने कहा कि क्या पाकिस्तान के पीएम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध 130 आतंकवादी और 25 आतंकवादी संस्थाओं का घर है?

विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए और याद रखना चाहिए कि 1971 में उन्होंने अपने लोगों के साथ क्या किया था। कभी क्रिकेटर रहे इमरान खान जो जेंटलमैन के गेम की बात करते थे, आज बंदूकें उठाने और युद्ध की बात करते हैं।

अब से कुछ ही देर में विदिशा मैत्रा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के UNGA में बोले गए एक-एक झूठ की कलई खोलेंगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के झूठ से पर्दा उठाने की जिम्मेदारी भारत ने विदेश मंत्रालय में फर्स्ट सेकरेट्री विदिशा मैत्रा को सौंपी है।

इमरान खान ने UNGA के मंच से भारत पर बलूचिस्तान में आतंकवाद फैलाने का आरोप भी लगाया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यहीं नहीं थमे और उन्होंने भारत के अंदरूनी मुद्दों को भी यूएन के मंच पर उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने कश्मीर में विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले रखा है। इमरान ने कहा, ‘मैं सोचता हूं कि मैं अगर कश्मीर में होता और 55 दिनों से इस तरह बंद होता, तो मैं भी बंदूक उठा लेता। आप ऐसा करके लोगों को कट्टर बना रहे हैं। मैं फिर कहना चाहता हूं कि यह बहुत मुश्किल समय है।

UNGA की बैठक को संबोधित करते हुए इमरान खान ने दुनिया को इस्लामोफोबिया से ग्रसित करार दिया। उन्होंने भारत पर कश्मीर में मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर मुसलमानों को न्याय नहीं मिला तो वे हथियार उठा लेंगे। इमरान ने कहा, भारत में पुलवामा जैसा एक और आतंकी हमला होगा और इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!