Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्ड

विश्व पर्यटन दिवस: उत्तराखंड को मिला “राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य पुरस्कार”

आकाश ज्ञान वाटिका।विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान मिला है। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के हाथों पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह सम्मान प्राप्त किया है। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को सरकार दुनिया के सामने लाने में सफल हुई है। पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुङो खुशी है पर्यटन को प्रोत्साहित करने की हमारी कोशिशें रंग ला रही है उत्तराखंड की वादियां फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रही है।

राज्य में फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए सरकार ने एकल खिड़की व्यवस्था लागू की है। इससे यहां फिल्म बनाने के लिए नामी निर्माता और निर्देशक पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में बनी कई फिल्म राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने में सफल रही है। कम समय पर राज्य की फिल्म नीति, फिल्मों को प्रोत्साहन देने, मनोरंजन टैक्स छूट, अनुदान जैसे निर्णय ने देश और दुनिया में उत्तराखंड का फिल्म उद्योग के क्षेत्र में मान बढ़ाया है।

यही कारण है कि विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुरब पोलोलिकाश्विली, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में यह सम्मान राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दिया गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड क्षेत्रीय एवं बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए स्वर्ग है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!