Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
स्वास्थ

सर्दी-जुकाम से बचने के कुछ घरेलु नुख्से उपाय

आकाश ज्ञान वाटिका। सर्दी-जुकाम ऐसे रोग हैं जिसमें मौसम के बदते ही लोग शिकार लोग होने लगते हैं। ये इंफेक्शन हमारी नाक, फेरिंजाइटिस, श्वासनलिका और साइनोसाइटिस, साइनस को प्रभावित करते हैं। सर्दी ज़ुकाम होते ही कई लोग वायरल फीवर का भी शिकार हो जाते हैं। खैंर इससे निपचने के लिए बाज़ार में आपको कई दवाएं मिल जाएंगी, वैसे तो बिना दवाई लिए भी इससे निपटा जा सकता है। लेकिन सर्दी और ज़ुकाम होने पर सिर दर्द, नींद न आना और बुख़ार से लोग ज़्यादा परेशान हो जाते हैं और थक कर दवाई का सहारा लेते हैं। लेकिन दवाई के अलावा कुछ ऐसे भी घरेलू उपाय हैं जिनको आप आज़मा सकते हैं।

  • शहद, नींबू, दालचीनी और अदरक की चाय

ये सभी हर्ब सर्दी और ज़ुकाम से लड़ने के लिए बहुत लाभकारी हैं। इनमें कैल्शियम, मैंगनीज़, आयरन, विटामिन के और डाईटरी फाइबर आदि गुणकारी तत्व होते हैं जिनसे सर्दी-ज़ुकाम के वायरस से बचा जा सकता है। इनका प्रयोग काफी आसान है। एक छोटा चम्मच शहद लें, आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर और नींबू के टुकड़े और अदरक का टुकड़ा लें। इन्हें गर्म पानी में डाल कर ऊबाल लें और दिन में दो से तीन बार पियें।

  • खट्टे फल

खट्टे फलों में विटमिन-सी की मात्रा अधिक होती है। यह विटामिन हमारे इम्यून को बढ़ाता है। आप संतरा, नीबू, अनानास, चेरी आदि फलों को खा सकते है। इसके अलावा विटामिन-सी ब्रोकली में भी पाया जाती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इनका सेवन हानिकारक हो सकता है।

  • लहसुन

लहसुन एक प्राकृतिक एंटी-बायोटिक है, जो ज़ुकाम और सर्दी के वायरस को जल्द से जल्द ख़त्म करता है। इसके अलावा यह खून को साफ करने में भी बहुत ही फायदेमंद है। इसका प्रयोग आप खाने में डाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसको सरसों के तेल में पकाकर अपनी छाती और गले पर लगाएं। इससे भी ज़ुकाम बहुत जल्द ख़त्म हो जाएगा।

  • नीलगिरी का तेल

सभी जानते हैं कि नीलगिरी के तेल का प्रयोग एंटी-सेप्टिक के लिए किया जाता है, बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते कि इसका प्रयोग सर्दी-जुकाम को ठीक करने में भी किया जाता है। इसका प्रयोग करना बहुत आसान है। सर्दी-जुकाम होने पर आप नीलगिरी के तेल की एक या दो बूंद पानी में डालें और पानी को उबाल लें। उबले पानी से भाप लें, इससे ना सिर्फ सर्दी-जुकाम ठीक हो जाएगा बल्कि नाक भी खुल जाएगी।

  • हल्दी

हल्दी में एंटी फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो सर्दी और ज़ुकाम को ठीक करने में बहुत मददगार होते हैं। इसका सेवन करना बहुत ही आसान है, इसको आप गर्म दूध के साथ मिला कर पी सकते है और साथ ही इसमें आप शहद मिला कर भी पी सकते है जिससे जल्द आराम मिलता है।

  • तुलसी

तुलसी बहुत ही लाभकारी औषधि है। इसमें ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स पाए जाते हैं जो कि एंटी-बायोटिक का काम करते हैं। सर्दी-ज़ुकाम के समय तुलसी का काढ़ा बहुत उपयोगी होता है। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए आधा गिलास पानी, दो से तीन लौंग और अदरक को लेकर उबाल लें। आप इसमें अपने अनुसार शहद या चीनी मिला सकते हैं। इस काढ़े को दिन में दो से तीन बार पियें जिससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!