Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
खेल-जगत

बारिश की वजह से रद हुआ भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम का दूसरा टी-20 मैच

बारिश की वजह से गुरुवार को एक साथ दो मैच का मजा खराब हो गया। पहले साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले तीन दिवसीय टेस्ट मैच का पहला दिन रद हुआ और फिर महिला टीम का टी20 मुकाबला भी नहीं खेला जा सका। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच सुरत में दूसरा टी20 मैच बारिश की वजह से रद करना पड़ा।

सीरीज का पहला टी20 जीतकर बढ़त हासिल करने वाली महिला टीम शानदार फॉर्म में है। उसके पास सीरीज पर कब्जा जमाने का अच्छा मौका था। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा बतौर ओपनर अपने आप को साबित करने उतरने वाले थे।

गुरुवार को भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना था। लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाने वाला यह मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया और यहां एक भी गेंद नहीं फेकी जा सकी। मैच शुरू होने के पहले से ही लगातार होती बारिश की वजह से दोनों टीमों को बिना खेले ही वापस होटल लौटना पड़ा।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत को हासिल करने के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 29 सितंबर को खेला जाना है। भारत तीसरा मुकाबला जीत सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा जबकि प्रोटियाज टीम सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी।

पुरुष टीम के तीन दिवसीय टेस्ट का पहला दिन रद

इससे पहले बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला जाने वाले तीन दिवसीय टेस्ट मैच क पहला दिन बारिश की वजह से नहीं हो पाया। पहले दिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया और दोपहर 1 बजे के बाद दिन के खेल को रद करने का फैसला लिया गया।

इस मैच में रोहित शर्मा प्रेसिडेंट इलेवन की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इस मुकाबले में उतरने से पहले रोहित से लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!