Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने थामा भाजपा का दामन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी। गढ़वाल में दो विधायकों के भाजपा का दामन थामने के बाद अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए। कैड़ा 2017 से पहले कांग्रेसी हुआ करते थे। लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी। और निर्दलीय विधायक के तौर पर जीतकर आ गए। लंबे समय से उनकी भाजपा में जाने की चर्चायें चल रही थी।

हाल में गढ़वाल से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने राजकुमार ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं, अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा से जुडऩे पर चुनाव छह महीने पहले कांग्रेस भी असमंजस में नजर आ रही है। 2016 में उसके नेताओं ने बागी बन पार्टी को तगड़ा झटका दिया था। नतीजन सत्ताधारी पार्टी 11 विधायकों पर सिमट गई थी।

वहीं, अब चुनाव से पहले प्रचंड बहुमत होने के बावजूद भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। सटीक रणनीति की बदौलत फिलहाल वह अपने उद्देश्य में सफल भी नजर आ रही है।

वर्ष 2012 के चुनाव में राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर भीमताल से विधायक का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए। 2017 में उन्होंने पार्टी से दोबारा टिकट मांगा। लेकिन उनकी जगह भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए दान सिंह भंडारी को टिकट थमा दिया गया। नाराज कैड़ा ने बगावती तेवर दिखा निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!