Breaking News :
>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अब अपने नए स्वरूप में दिखाई देगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब अपने नए स्वरूप में दिखाई देगा। पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग की जगह अब नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ये यह नया टर्मिनल वजूद में आ गया है।

उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन और यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग छोटी पड़ने लगी थी। एयरपोर्ट पर 22 से 25 फ्लाइट के प्रतिदिन आवागमन से इसके बड़े स्वरूप की जरूरत महसूस की जा रही थी। कम जगह होने के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा था, जिस कारण एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नई टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य शुरू करने के उपरांत यह बिल्डिंग प्रथम चरण में बनकर तैयार हो गई है। दूसरे चरण का कार्य भी प्रगति पर है।

पहली बिल्डिंग में मात्र कम जहाजों के लिए ही एप्रेन मौजूद था, जबकि अब एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद एक साथ 20 हवाई जहाज खड़े हो सकेंगे। इसमें 12 बड़े जहाज और आठ छोटे जहाज होंगे। साथ ही चार एयरोब्रिज यात्रियों को जहाज से उतारने और जहाज में बैठाने के लिए बनाए गए हैं। नई बिल्डिंग में एक साथ 1800 यात्री आवाजाही कर सकेंगे। वहीं, आठ चेक इन काउंटर भी बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

नई टर्मिनल बिल्डिंग को पूर्ण रूप से उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़कर बनाया गया है, जहां आने जाने वाले यात्री उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होंगे। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के चारधाम, ब्रह्म कमल सहित तमाम कला संस्कृति टर्मिनल बिल्डिंग में प्रदर्शित की गई है। एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!