Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री की उत्तराखंड यात्रा को बताया ‘सुखद और सौगात-भरा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वे जब-जब भी देवभूमि आए, तब-तब एक सुखद वातावरण सृजन के साथ कई सौगात भी देते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऋषिकेश से विभिन्न राज्यों में स्थापित 35 पीएसए आक्सीजन प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर भी राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोनाकाल में भी प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की भरपूर मदद की है। वर्तमान में राज्य में जो बड़ी विकास योजनाएं चल रही हैं, उनमें प्रधानमंत्री का विजन और सेवा व समर्पण का भाव है। उन्होंने कहा कि चारधाम क्षेत्र को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री शुरू से ही प्रयासरत रहे। इसी का परिणाम है कि चारधाम आल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से राज्य के आखिरी गांव तक सुविधाजनक यात्रा का सपना साकार होने जा रहा है। इससे पहाड़ में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने कहा कि आपदा के बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं, जो विकास के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया और अब प्रधानमंत्री मोदी इसे संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में उत्तराखंड विकास की दृष्टि से आदर्श राज्य बनेगा। वैसे भी प्रधानमंत्री ने कभी भी राज्य के विकास को लेकर निराश नहीं किया, बल्कि खुद विकास कार्यों के लिए पहल की है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!