Breaking News :
>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवसः नरेंद्रनगर विस में 30 हजार घरों में फहरेगा तिरंगाः सुबोध उनियाल

आजादी का अमृत महोत्सव ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत नरेंद्रनगर विधानसभा में 30 हजार घरों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित एक होटल में नरेंद्रनगर विस के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत देशभर में प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता देशप्रेम में लबरेज होकर उत्साहित हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा के प्रत्येक घर करीब 30 हजार राष्ट्रीय ध्वज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि आगामी 9 और 10 अगस्त को बाईक के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। 11 और 12 अगस्त को पैदल रैली के माध्यम से विस वसियों से 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, मदन सिंह रावत, गोपाल चौहान, राजेंद्र थलवाल, अर्चित पांडे, सुभाष चौहान, धूमन थलवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!