Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
देश

नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर पेश करेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी भी रहेंगे उपस्थित

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वह कृषि, शिक्षा और नगर विकास क्षेत्रों के विशेष संदर्भ में प्रदेश के विकास का लेखा-जोखा पेश करेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देने की दिशा में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों और प्रदेश के 34 जिलों में चिह्नित किए गए 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों के विकास के लिए किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। वह इन क्षेत्रों में प्रदेश की स्थिति को और सुधारने के लिए आयोग से सहयोग की अपेक्षा भी करेंगे।

बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोग को उत्तर प्रदेश में दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। कृषि विविधीकरण और प्रदेश को नौ एग्रो-क्लाइमेटिक जोन में बांटकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जाएगा। कृषि उत्पादक संगठनों के गठन और उन्हें बढ़ावा देने के लिए किये गए कार्यों का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रदेश में नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने की प्रगति का ब्योरा भी बैठक में साझा करेंगे। राज्य सरकार के सहयोग से आइआइटी कानपुर में सेंटर फार ड्रोन टेक्नोलाजी के संचालन की मंशा है। इसे सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का इरादा है। नीति आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री इसके लिए भी केंद्र से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। वह आयोग को प्रदेश में अभ्युदय योजना के तहत माडल स्कूलों के संचालन की योजना के बारे में भी बताएंगे।

सीएम योगी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से मान्यता दिलाने की कोशिशों और उनके नतीजों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों को संवारने के लिए संचालित आपरेशन कायाकल्प के पहले चरण की उपलब्धियां बताने के साथ दूसरे चरण की गतिविधियों की जानकारी भी देंगे।

सीएम योगी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के अभिनव प्रयासों और उनके आनलाइन ट्रांसफर का ब्योरा भी आयोग को दिया जाएगा। नगरीय निकायों में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ अर्बन डिजिटल मिशन की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!