Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
देश

UP में बड़ा फेरबदल! 12 आइएएस अफसरों का तबादला, चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 12 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए उनमें ज्यादातर सचिवालय में ही तैनात किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में शासन तथा जिला प्रशासन में काम की समीक्षा के बाद से तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को भी 12 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। बीते कई महीने से प्रतीक्षामें चल रहे चार अधिकारियों को भी कार्यस्थल पर तैनात किया गया है।

सरकार ने विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त, कानपुर के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के पद पर भेजा गया है। इसी तरह से वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह एवं कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी अब विशेष सचिव नियोजन के पद पर काम करेंगे। विशेष सचिव नियोजन विवेक कुमार को विशेष सचिव गृह तथा विशेष सचिव गृह अटल राय को अपर आयुक्त उद्योग (कानपुर) बनाया गया है।

विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन डा. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, श्रीमती संदीप कौर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव गृह रविन्द्र पाल सिंह अब विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्य करेंगे।

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम एवं अधिशासी निदेशक सचिवालय सत्कार संस्थान एवं सचिव सतर्कता आयोग, ओम प्रकाश वर्मा अब अपर आयुक्त वाणिज्य कर होंगे। विशेष सचिव निवोजन विभाग तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग राम नारायण सिंह यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!