Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

पीएम मोदी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शाम 4 बजे करेंगे बैठक, सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रपति भवन में होगी। 

पीएम मोदी ने लोगों से किया आग्रह

आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया गया है।

‘हर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा मूवमेंट’ का बनें हिस्सा- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने 31 जुलाई को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेंट ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक आप अपने घर तिरंगा जरूर फहराएं या उसे अपने घर पर लगायें। तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।’

सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में लगाएं तिरंगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते हैं। दरअसल, 2 अगस्त का हमारे तिरंगे से एक विशेष संबंध भी है। इसी दिन पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती होती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!