Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन लोगों के सपनों के मुताबिक देश को आगे ले जाना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।’

पीएम मोदी ने लोगों से तिरंगा फहराने का किया आग्रह

पीएम मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया है।

देश के 150 स्मारकों में फहराया जाएगा तिरंगा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर के 150 स्मारकों और स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। एएसआई के 37 मंडल जनभागीदारी की भावना से स्थानीय लोगों को शामिल करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे जो आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतीक है। इन आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान, स्कूल संवाद, व्याख्यान, चिकित्सा शिविर और बच्चों के जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक अभियान में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालय पूरे जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हर घर तिरंगा को आजादी का अमृत महोत्सव की सफलता की राह में एक प्रतिष्ठित बेंचमार्क बनाने के लिए विभिन्न स्थानों से गैर सरकारी संगठन और स्वयं सहायता समूह पहले से ही योगदान दे रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा और मध्य प्रदेश में मंडला जैसे स्थान हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी या जनभागीदारी को प्रदर्शित करने का एक प्रतिष्ठित उदाहरण साबित हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य 13-15 अगस्त तक पूरे देश में झंडा फहराना है। पूरे देश की देशभक्ति और एकता को दर्शाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न स्थानों पर जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

झंडे की आपूर्ति के लिए सरकार ने उठाए कई कदम

  • भारत सरकार ने पूरे भारत में झंडों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। देश के सभी डाकघर 1 अगस्त, 2022 से झंडे बेचना शुरू कर दिए हैं।
  • इसके अलावा, राज्य सरकारों ने भी झंडे की आपूर्ति और बिक्री के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ करार किया है।
  • भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को भी GeM पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। 
  • झंडे की आपूर्ति की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए केंद्र ने विभिन्न ई-कामर्स वेबसाइटों और स्वयं सहायता समूहों के साथ भी करार किया है।

पीएम मोदी ने की आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की पहल

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की पहल पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2021 को भारत की आजादी के 75 गौरवशाली वर्षों को मनाने की शुरुआत करते हुए की थी। अपनी शुरुआत के बाद से, इस पहल ने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की भव्यता को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के साथ, आजादी का अमृत महोत्सव की पहल अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!