Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
खेल-जगत

IND VS AUS वनडे सीरीज : आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

रोहित और कोहली की जबरदस्त साझेदारी से भारत की धमाकेदार जीत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर सीरीज का समापन शानदार जीत के साथ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने सिर्फ 38.3 ओवर में 237 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती।

RO-KO की धमाकेदार साझेदारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। रोहित ने 125 गेंदों में 121 रन (13 चौके, 3 छक्के)* और कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन (7 चौके)* बनाकर भारतीय पारी को विजयी अंजाम दिया। यह दोनों बल्लेबाजों की वनडे में 12वीं बार 150+ रनों की साझेदारी थी, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी को ढेर कर दिया। वाशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले, जबकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 56, मिचेल मार्श ने 41 और मैथ्यू शॉर्ट ने 30 रन बनाए।

रोहित का ऑस्ट्रेलिया में छठा शतक

इस पारी के साथ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अपना छठा वनडे शतक पूरा किया और विदेशी खिलाड़ियों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने कोहली (5) और कुमार संगकारा (5) को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रोहित का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौवां वनडे शतक भी है।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 56 गेंदों में अपना 75वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए 70वीं बार 50+ स्कोर बनाकर सचिन तेंदुलकर (69 बार) को पीछे छोड़ दिया। उनकी यह स्थिर और संयमित पारी टीम इंडिया की जीत की सबसे मजबूत कड़ी साबित हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!