Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं।

अखिलेश यादव की पार्टी के सहयोगी मनोज यादव तथा जैनेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर सर्वे चल रहा है। आगरा में मनोज यादव के साथ ही मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के आवास तथा प्रतिष्ठान पर कई टीमें लगी हैं। इनके साथ ही राजीव राय के मऊ तथा लखनऊ के आवास पर कार्यालय पर भी छानबीन की जा रही है। आयकर विभाग की कई टीमों ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा तथा आगरा में एक साथ कार्रवाई की। आगरा में मनोज यादव तथा मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इनको समाजवादी पार्टी का फाइनेंसर भी बताया जा रहा है। लखनऊ में आम्बेडकर पार्क के पास जैनेन्द्र यादव के आवास पर पड़ताल की जा रही है।

आगरा में आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव घर 12 गाडिय़ों के काफिला में टीम पहुंची है। आवास को आयकर विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षाबलों ने घेरा हैं। बीते चार घंटे से पड़ताल जारी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में मनोज यादव के आवास पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। लखनऊ में जहां जैनेंद्र यादव के आवास पर टीमें पहुंचीं तो वहीं मैनपुरी में मनोज यादव के निवास पर आयकर विभाग की गाडि़यां पहुंचीं। आयकर टीमों को देख पूरे मैनपुरी में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स ने भी मनोज यादव के घर के बाहर डेरा जमा रखा है। फिलहाल सर्वे चल रहा है। अभी कोई भी अधिकारी कुछ कहनेे की स्थिति में नहीं है।

मैनपुरी में पंजाबी बाग कॉलोनी में मनोज यादव के बंगलेनुमा आवास पर आयकर टीमें पहुंचीं। बताया जा रहा है कि टीमें 10 से 12 गाडि़यों में यहां आई है। घर का कोना-कोना जांचा जा रहा है। आवास पर मौजूद फाइलें और कंप्‍यूटर भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने घर के बाहर घेरा बना रखा है। अभी अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं दी जा रही है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद तक सर्वे चलेगा, इसके बाद जानकारी मिल सकेगी कि सर्वे में टीमों को क्‍या हासिल हुआ है।

वाराणसी की इनकम टैक्स की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। राजीव राय को नजरबंद कर टीम पूरी।कार्यवाही कर रही है। घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स व पीएसी तैनात है। आयकर की टीम राजीव राय के वित्‍तीय लेनदेन की जांच पड़ताल कर रही है। डिजिटल लेनदेने, बैंकिंग दस्‍तावेज, गहने, शेयर में निवेश के विविध पक्षों को जांच रही है।

मऊ में टीम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के आवास पर छापेमारी की। आयकर अधिकारी शनिवार की तड़के शहर में पहुंचे और सुबह करीब सात बजे सहदतपुरा इलाके में उनके घर की तलाशी शुरू की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आसपास के इलाकों को नियंत्रण में रखने के लिए स्थानीय पुलिस को उनके आवास के बाहर तैनात किया गया है। सपा नेता को परिसर के भीतर रहने का निर्देश दिया गया है। राय परिवार के सदस्यों के साथ घर में हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव के आवास के बाहर एकत्र हुए थे और आयकर छापों पर आपत्ति जताई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!