Breaking News :
>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 115 : सबसे ज्यादा 40 मामले महाराष्ट्र में, दिल्ली में 22 मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 24 नए मामले आने के साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 115 हो गई है। इसके साथ ही देश में अब तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक ओमिक्रोन वैरिएंट पहुँच गया है। देश में सबसे पहले ओमिक्रोन के दो मामले कर्नाटक में आए थे। भारत में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 40 मामले महाराष्ट्र, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, तेलंगाना में 8, कर्नाटक में 8, केरल में 7, गुजरात में 7, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1 और चंडीगढ़ में 1 मामला दर्ज किया गया है। वहीं, संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए केंद्र ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने तथा बड़े स्तर पर नए साल का जश्न नहीं मनाने की सलाह दी है

देश में सबसे अधिक ओमिक्रोन के मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। राज्य में ओमिक्रोन वैरिएंट के आठ नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों संख्या को 40 पहुँच गई है। शुक्रवार को आठ नए ओमिक्रोन के मामलों में से 6 पुणे से और एक-एक मुंबई और कल्याण डोंबिवली से सामने आए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी की रिपोर्ट के अनुसार, आठ में से सात मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं, जबकि उनमें से एक में हल्के लक्षण थे। सभी मरीज 29 से 45 आयु वर्ग के पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि ओमिक्रोन के से संक्रमित सभी आठ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इन मरीजों में से ज्यादातर को वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 22 मरीजों में से 10 को छुट्टी मिल चुकी है। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को डाक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों, सफाई और सुरक्षा कर्मचारियों सहित अन्य कर्मियों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है।

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वारिएंट के दो नए मामले दर्ज किए, जिसे मिलाकर राज्य में कुल मरीजों की संख्या सात हो गई है। यूएई से एर्नाकुलम पहुँचे एक बुजुर्ग दंपति में वायरस के नए वैरिएंट का पता चला है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि 68 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 67 वर्षीय पत्नी 8 दिसंबर को शारजाह से भारत आए थे। इनके साथ उड़ान में 54 यात्री सवार थे। उन सभी को सूचित कर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात को केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उच्च जोखिम वाले देश में शामिल नहीं किया गया था। राज्य ने 12 दिसंबर को एर्नाकुलम जिले में ओमिक्रोन का मामले का पता लगाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!