Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुँचे पिथौरागढ़, कहा- ‘सड़कों का निर्माण ओर संचार माध्यमों को बेहतर करना आवश्यक’

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला एक सीमांत जनपद होने के साथ ही यहां की भौगोलिक परिस्थितियां अलग है। यहां पर सड़कों का निर्माण ओर संचार माध्यमों को बेहतर करना आवश्यक है।

डीआरडीओ विश्राम गृह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, डीएफओ और सीएमओ के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों, गतिविधियों के साथ ही कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीआरओ सीमांत क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव की महिलाएं ही गांव की अर्थ व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उनके उत्पाद को  बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए पैकेजिंग के लिए मशीन उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिले की भौगोलिक स्थिति, संचालित कार्य, अभिनव प्रयास, समस्याएं, प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य विषयों की जानकारी दी। यहां के धार्मिक, साहसिक पर्यटन आदि के बारे में बताया।

राज्यपाल ने महिलाओं की हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मुनस्यारी की राजमा, दाल, मसालों के साथ ही हथकरघा, हैंडीक्राफ्ट आदि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महिलाओं से इससे होने वाली आमदनी की जानकारी भी ली। महिला समूह द्वारा डायरी के बाहर बनाई गई ऐपण कला की सराहना करते हुए राजभवन के लिए सौ डायरियां और हुड़ेती निवासी व्यक्ति द्वारा लकड़ी की कलाकृति से बनाई गई केदारनाथ धाम की चार कलाकृतियों को  राजभवन उत्त्तराखंड के लिए बनाने की मांग की। महिला समूहों से बात करते हुए उनके अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के साथ की बैठक

राज्यपाल ने विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर सैनिकों की समस्याओं और समाधान के लिए सुझाव लिए। इस मौके पर रिटायर्ड मेजर ललित सामंत द्वारा युवाओं को सेना भर्ती के लिए दिए जा रहे पूर्व प्रशिक्षण के लिए चलाए गए एकलव्य एकेडमी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की एकेडमी सभी जिलों में खुलनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!