Breaking News :
>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार स्वयं उतरे सड़क पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। वर्तमान में दून की सड़कों पर कहीं स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है तो कहीं गेल की पीएनजी लाइन बिछ रही है। कुछ सड़कों का हाल हमेशा ही खराब रहता है, जबकि कुछ पर काम बंद पड़ा है। इसके चलते जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हैं तो धूल के गुबार भी उठ रहे हैं। सड़कों पर जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार स्वयं सड़क पर उतरे।

कई जगह वह पैदल भी चले और गड्ढों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों की दशा में आवश्यक सुधार कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने लैंसडौन चौक से प्रिंस चौक तक पैदल सफर कर स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड आदि कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस हिस्से पर सड़क का काम पूरा हो चुका है, वहां पैचवर्क कर दिया जाए।

इसके बाद सहारनपुर रोड होते हुए लाल पुल से कारगी चौक तक का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और यह सड़क हमेशा भी खस्ताहाल रहती है। सड़क की दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड को एक सप्ताह के भीतर गड्ढे भरने के निर्देश दिए। वहीं, आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक बाईपास रोड का हाल देखकर भी जिलाधिकारी चिंतित नजर आए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक है, वहां रात में काम किया जाए। जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने को भी कहा

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विभिन्न सड़कों पर 105 ऐसे गड्ढे हैं, जिनका निर्माण कार्यों से सीधा मतलब नहीं है। इस तरह के गड्ढों को यातायात के लिए खतरा बताते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पैचवर्क करने के निर्देश जारी किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!