Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

फिरोजाबाद सड़क हादसा : पाँच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, फिरोजाबाद। आगरा फिरोजाबाद हाईवे टूंडला टोल प्‍लाजा के पास बुधवार तड़के दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों को जसराना से आलू लेकर आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। सभी सड़क किनारे खड़े होकर पंचर लगवा रहे थे। हादसे में दो किसानों समेत पांच की मौत हो गई। गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में एक सड़क दुर्घटना के दौरान पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

जसराना से एक मैक्स पिकअप आलू लेकर आगरा मंडी जा रही थी। टूंडला टोल प्‍लाजा के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। चालक ने पंक्चर जुड़वाने के लिए टोल प्लाजा के समीप पंक्चर की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर दी। इस दौरान मैक्स सवार सभी यात्री नीचे उतरकर खड़े हो गए। तभी पीछे तेज गति से आ रहे कंटेनर ने मैक्स में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था क‍ि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा भिजवा दिया। आगरा में एक और की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने बताया कि शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!