Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम उडरी पहुँचकर ग्रामीणों की सुनी समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने विकास खण्ड डुण्डा के ग्राम उडरी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्राम प्रधान उडरी भागचन्द बिष्ट ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। शिकायतो में निर्माणाधीन चूलीखेत-उडरी मोटर मार्ग, प्रतिकर भुगतान, क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत, खाद्यान्न वितरण, ग्राम उडरी में स्थित विद्यालयों में कक्षा कक्षों व शिक्षकों की कमी, मनरेगा के तहत रोजगार न मिलने सम्बधी, पैदल मार्ग मरम्मत सम्बन्धी आदि विभिन्न शिकायतों को ग्रामीणों ने जिलाधिकार के सम्मुख रखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों द्वारा उठायी गयी जल निकासी की समस्या के निराकरण हेतु बीडीओ डुण्डा जशवन्त सिंह को स्वजल परियोजना से गांव में नाली निर्माण के निर्देश दिये!उन्होंने ग्राम उडरी के बस अड्डे से गांव तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग को भी तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बीडीओ को ग्राम उडरी में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का स्टीमेट बनाने व आंगनबाड़ी केन्द्र रिपेयरिंग कार्य को मनरेगा से कराये जाने के निर्देश दियेl उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडरी में एक अतिरिक्त कक्ष का स्टीमेट तैयार करने व गांव उडरी में सर्वे कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमानुसार पात्रता सुनिश्चित करने के निर्देश भी बीडीओ को दिये! ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी मुखेम प्रदीप सिंह बिष्ट को चूलीखेत वन विभाग चेकपोस्ट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर उप तहसील धौतरी में नायब तहसीलदार की तैनाती का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। जिलाधिकारी ने 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण गांव उडरी में ही कैम्प लगाकर कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणो को आश्वस्त कि क्षेत्र की अन्य नहरों के मरम्मत कार्य को आगामी जिला योजना में प्रस्तावित किया जायेगा। ग्रामीणाें द्वारा पटवारी सुबोध राणा के क्षेत्र में न आने सम्बन्धी शिकायत जिलाधिकारी से की गयी! जिस पर जिलाधिकारी ने पटवारी का स्पष्टीकरण लेने के निदेश दिये।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने लोनिवि गेस्ट हाऊस चौरंगीखाल तथा चौरंगी खाल से आधा किमी दूरी पर स्थित खाल बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ईई लोनिवि को निर्देश दिये गेस्ट हाऊस चौरंगीखाल के मरम्मत व सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु स्टीमेट तैयार किया जाय। उन्होंने रजीस्ट्रार कानूनगो धौंतरी विनोद पंवार को चौरंगीखाल में स्थित खोखे, ढाबों का सर्वे व सत्यापन करने तथा चौरंगीखाल में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी मुखेम को खाल बुग्याल में स्वच्छता बनाये रखने सम्बन्धी बोर्ड चस्पा किये जाने के निर्देश दिये।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.