Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में बल‍िया और देवर‍िया में पेपर लीक, अंंग्रेजी की परीक्षा स्‍थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। सच‍िव आराधना शुक्‍ला ने अंग्रेजी का प्रश्‍न पत्र लीक होने की जानकारी दी। 

अपर मुख्य सचिव होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम एवं एसपी से पेपर लीक मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला का कहना है कि केवल बलिया के डीआइओएस को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा क‍ि पेपर लीक मामले में बच्चों की कोई गलती नहीं है

उत्‍तर प्रदेश के बल‍िया और देवर‍िया में बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीड‍िएट की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद 24 ज‍िलों में परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इन 24 ज‍िलों को छोड़कर अन्‍य ज‍िलों में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बता दें क‍ि प्रश्‍न पत्र लीक होने के बाद 316 EH सीरीज का पेपर भी वायरल हो रहा है।

पेपर लीक का मामला सामने आने से बल‍िया, एटा, देवर‍िया, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाज‍ियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्‍नाव, जालौन, महोबा, अम्‍बेडकर नगर, गोरखपुर ज‍िले में परीक्षा स्‍थगित कर दी गई है। यहां यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी।

सोशल मीड‍िया पर उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटमीडिएट की परीक्षा का एक प्रश्‍न पत्र भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है क‍ि जो पेपर लीक हुआ है वह यही सीरीज है। पेपर सोशल मीड‍िया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और आननफानन 24 ज‍िलों में परीक्षा रोक दी गई।

अब समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में प्रदेश सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि, ‘यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक। पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने नहीं ली कोई सीख। बलिया में परीक्षा से पूर्व 12 वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है।’

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.