Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदिल्लीस्वास्थ

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, पढ़िए पूरी खबर

सरकारी कार्यलयों में 50 फीसद कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और 50 फीसद आफलाइन काम करेंगे।

दिल्ली में प्राइवेट कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले सरकार की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। इन दिनों कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए येलो अलर्ट के हिसाब से काम किया जा रहा है। मंगलवार को हुई डीडीएमए की बैठक में अन्य पाबंदियों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत अब सरकारी कार्यलयों में 50 फीसद कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और 50 फीसद आफलाइन काम करेंगे। केवल अनिवार्य सेवाओं के लिए कार्यालय खुले रहेंगे। दिल्ली में प्राइवेट कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि एक समस्या ये भी आ रही थी कि बस स्टाप, मेट्रो स्टेशन सुपर स्प्रेडर बनने के संकेत मिल रहे थे। यहां लंबी लाइनें लग रही थी। इसको देखते हुए अब ये तय किया गया है कि बसें और मेट्रो पूरी कैपेसिटी पर चलेंगी मगर बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना मास्क के मेट्रो और बस में यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित रहेगा

उधर सख्त पाबंदियों को लागू करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कुछ चीजें तय की गई। बैठक में राजधानी में कड़े नियम लागू करने पर भी विचार किया गया, इसके तहत ही वीकेंड कर्फ्यू लागू करने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की और वीकेंड कर्फ्यू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मगर इससे नुकसान ज्सादा नहीं हो रहा है। पिछले आठ-दस दिन में कुल मरीज 11 हजार आए हैं। मगर अस्पतालों में 300 के करीब मरीज हैं। आक्सीजन पर 120 के करीब हैं, सात लोग वेंटिलेटर पर हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि मरीज घर पर रहकर ही होेम आइसोलेशन में रहें।

सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई है। फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगेगा, जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही करेगा काम। बाकी का घर से काम करेगा। सरकारी कार्यलयों में आनलाइन या वर्क फ्राम होम लागू होगा, केवल अनिवार्य सेवाओं के कार्यालय खुले रहेंगे। प्राइवेट कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी। सभी डीएम और डीसीपी को इसे सख्ती से लागू कराने के लिए कहा गया है।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत छ: प्रतिशत संक्रमण दर व चार हजार से अधिक कोरोना मामले सोमवार को दर्ज होने के बाद राजधानी अब रेड अलर्ट की स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्रेप के तहत लगातार दो दिनों तक पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर होने पर रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!