Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रविवार को उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण कार्य प्रभावित, कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही हुआ टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रविवार को कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया, जबकि ज्यादातर केंद्रों पर ताले लटके रहे और जन सामान्य बिना टीका लगवाए मायूस लौटना पड़ा। स्थिति ये है कि सोमवार के लिए 10 फीसदी केंद्र के पास गिनती की डोज बची हैं। उम्मीद है कि दोपहर डेढ़ बजे तक वैक्सीन की दो लाख डोज राज्य को मिल जाएंगी। इसके बाद ही टीकाकरण पूर्व की भांति संचालित किया जा सकेगा। राज्य में अभी तक 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का इंतजार है। जिसमें हफ्तेभर का समय और लग सकता है।

कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन को एक बड़ा हथियार माना जा रहा है, पर स्थिति ये है कि वैक्सीन की कमी के कारण इस अभियान पर जब-तब ब्रेक लग जा रहा है। रविवार को देहरादून सहित प्रदेश के अन्य जिलों में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण कार्य प्रभावित रहा। ज्यादातर केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा और सिर्फ 10 फीसद ही टीकाकरण हो पाया।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया 6,025 व्यक्तियों टीकाकरण किया गया। कुछ केंद्रों के पास बहुत कम संख्या में टीका उपलब्ध है। वह आज सीमित संख्या में ही टीके लगा पाएंगे। दो लाख डोज मिलने के बाद इन्हें जिलों को भेज दिया जाएगा। मंगलवार से अधिकतर केंद्रों पर टीकाकरण पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। अब तक राज्य में चार लाख, 27 हजार, 947 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण किया गया है। 16 लाख, 77 हजार, 885 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!