Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“कोरोना संकट के बीच अब तो सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए” : बसपा सुप्रीमो मायावती

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार, लखनऊ। देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इन दिनों काफी परेशान हैं। मायावती ने इस संकट की घड़ी में सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इसपर अंकुश लगाने के लिए काम करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि अब तो यही समय की जरूरत भी है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सोमवार को तीन ट्वीट भी किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि देश में कोरोना वायरस ने अब बेहद दर्दनाक रूप धारण कर लिया है। अब तो सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। सभी को केंद्र सरकार से मदद की खुलकर मांग करनी चाहिए। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि देश के सभी कोरोना वायरस संक्रमित कमजोर वर्ग के लोगों के इलाज का खर्च केंद्र सरकार वहन करे। इनको कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त में ही लगवाई जाए।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकारों के मदद मांगने के अनुरोध को केंद्र की नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने गैर-जरूरी खर्चाे में कटौती की पहल करके कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के साथ ही सभी को इलाज की जिम्मेदारी को खुद ही जरूर उठानी चाहिये। इतना ही नहीं बल्कि यदि इस मामले में दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर व आगे आकर जो भी पहल करते हैं तो फिर बसपा भी इसका स्वागत करेगी और इसमें अपना हर संभव अपना पूरा सहयोग करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!