Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

रविवार को राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 18,298 नए मामले आए, 159 संक्रमितों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार,  जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18298 नए मामले सामने आए, 11262 रिकवर हुए और 159 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 1,89,178 हैं। कुल 4,40,215 रिकवर हुए। कोरोना से 4,558 की मौत हुई है। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 17,652 संक्रमित मिलने के साथ ही 160 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख 82 हजार 301 है। शनिवार को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर 11,676 लोगों को अस्पतालों से घर भेज दिया गया। अब तक कुल छह लाख 15 हजार 653 संक्रमित मिलने के साथ ही 4399 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा संक्रमित 3441 जयपुर जिले में मिले हैं। सबसे ज्यादा 54 मौत भी यहीं हुई है। पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बीच बीकानेर जिला कलेक्टर ने आसपास के जिलों से कहा है कि वे अपने यहां के मरीजों को हमारे यहां नहीं भेजे। बीकानेर जिले के लोगों के लिए ही अब सुविधाएं कम पड़ने लगी है।

हुआ यह कि पिछले कुछ दिनों में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू आदि जिलों के साथ ही हरियाणा से बढ़ी संख्या में मरीज बीकानेर पहुंचे हैं। भरतपुर में जिले सहित पास के उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इस कारण संसाधनों की कमी महसूस की जा रही है। यहां प्रशासन ने मरीजों को तीन भागों में बांटा है। अब इन्हें कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग भर्ती किया जाएगा। रेड कैटेगरी में वे मरीज होंगे, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है। ब्लैक लेबल में वे होंगे, जिनकी हालात ज्यादा गंभीर नहीं है। ग्रीन कैटेगरी में वे होंगे, जिनकी स्थिति सही है। उधर, ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार ने प्रदेश का कोटा बढ़ाया है। अब राज्य को 100 मैट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलेगी। ये ऑक्सीजन पश्चिम बंगाल में बने सेल के प्लांट और ओडिसा में बने टाटा के प्लांट से आएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.