Breaking News :
>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम: सृजन से समृद्धि’ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिला लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लखपति दीदियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह आज सिर्फ बचत का जरिया नहीं, बल्कि महिला आत्मविश्वास, वित्तीय स्वावलंबन और सामाजिक क्रांति का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चेहरों पर संघर्ष से सफलता तक की दास्तान साफ दिखाई देती है। उन्होंने यह रेखांकित किया कि उत्तराखंड में लगभग 22,000 समूहों से जुड़ी 2.5 लाख से अधिक महिलाओं ने ₹300 करोड़ से अधिक के बैंक ऋण का उपयोग कर जो वित्तीय अनुशासन दिखाया है, वह संपूर्ण देश के लिए प्रेरणादायी है।
अध्यक्ष श्रीमती रहाटकर ने देश को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने के सामूहिक संकल्प का आह्वान किया तथा सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को केवल ‘सेविंग ग्रुप’ तक सीमित न रखकर अधिकारों, साइबर सुरक्षा, पॉश व घरेलू हिंसा कानून और पोषण से जुड़े ‘नॉलेज ग्रुप’ के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आयोग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि पर्वतीय राज्य की महिलाएँ अत्यंत जुझारू और कर्मठ हैं। उन्होंने राज्य में महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के निर्माण व विकास में नारी शक्ति की ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण कराया और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए 30% क्षैतिज आरक्षण व लखपति दीदी योजना के सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला।

नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान तथा एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए महिला स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और संस्थागत सहयोग की निरंतरता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने स्वरोजगार, बालिका शिक्षा और समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रण लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के उप निदेशक रामावतार सिंह, राज्यमंत्री चारु कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, तुलसी मेहरा, रेखा रयाल, उर्वशी चौहान, कृतिका दबई, गुनिता, सहित मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन के साथ समागम का समापन हुआ।

Loading

error: Content is protected !!