Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून समेत कई इलाको में भारी बारिश का अलर्ट; खतरे के निशान के करीब गंगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। नदी-नाले उफान पर हैं तो सड़के जगह-जगह बंद होने से मुसीबतों में इजाफा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से गांव से लेकर शहर तक काफी नुकसान किया है। बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के ऊपर 293.05 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं, ऋषिकेश और चम्बा के बीच गंगोत्री हाईवे का करीब 40 मीटर भाग ध्वस्त हो गया।

टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव ने दोनों हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। डीएम के अनुसार गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि बदरीनाथ हाईवे को लेकर उम्मीद जताई कि शनिवार शाम मलबा साफ कर दिया जाएगा।

रवासन नदी ने लिया रौद्र रूप

लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार जिले के लालढांग में श्यामपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। रवासन नदी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते रौद्र रूप ले लिया है। इससे राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज को भी खतरा है।

पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रवासन नदी रवासन यूनिट के पहुंची समीप पहुंच गई है। गुर्जर बस्ती सहित कई गांवों में बरसात का पानी घुस गया है। वहीं, क्षेत्र में हो रहे कटाव के कारण मीठी बेरी के नवनिर्मित पुल की एप्रोच पर दरार पड़ गई है।

गंगा चेतावनी रेखा के पार, मुख्य चौराहा जलमग्न

हरिद्वार में रात से हो रही जोरदार बारिश से मुख्य चौराहा भगत सिंह चौक जलमग्न हो गया है। चौराहे पर कई फीट पानी जमा हो जाने की वजह से एक बस भी पानी में फंस गई है। इसके अलावा कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

तमाम कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया है। बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी चेतावनी निशान के ऊपर पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर नजरें बनाए हुए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के किनारे और डूब क्षेत्र के इलाकों को छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सबी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

तीन घंटे बंद रहा कोटद्वार-दुगड्डा और दुगड्डा-गुमखाल राजमार्ग

कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात करीब दस बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण क्षेत्र में नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। भाबर क्षेत्र में सिगड़ी स्रोत का जलस्तर बढ़ने के कारण कई काश्तकारों की भूमि नदी की भेंट चढ़ गई है।

बारिश के कारण कोटद्वार-दुगड्डा और दुगड्डा-गुमखाल के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया, जिस कारण राजमार्ग पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। राजमार्ग विभाग ने मलवा हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बारिश से किसी तरह के जान माल की नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड में तीन दिन से हो रही बारिश जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। बारिश और भूस्खलन का सर्वाधिक असर सड़कों पर पड़ा है। देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच चार स्थानों पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बंद हो गया। खतरे की आशंका को देखते हुए दोनों हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। नतीजतन गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों का देहरादून से ऋषिकेश से संपर्क कट गया।

प्रदेश में बीते तीन दिनों में औसतन 640 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसमें सर्वाधिक 464 एमएम देहरादून और इसके बाद 306 एमएम मसूरी में दर्ज की गई। गुरुवार देर रात बारिश के दौरान टिहरी जिले में ऋषिकेश से 38 किलोमीटर दूर चम्बा के पास फकोट नामक स्थान पर एक बरसाती नाले में आए उफन से गंगोत्री हाईवे का एक हिस्सा बह गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की टीम को क्षतिग्रस्त हिस्से के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। बदरीनाथ हाईवे को लेकर उन्होंने बताया कि सड़क तोताघाटी, शिवपुरी, गूलर और कौडियाला के पास बंद थी, लेकिन दोपहर तक शिवपुरी तक मार्ग खोल दिया गया था। तोताघाटी में लगातार गिर रहे मलबे के कारण सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

शनिवार के लिए यलो अलर्ट

प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अनुसार शनिवार को नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!