Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने दिए आदेश : समय से दफ्तर न आने और समय से पहले दफ्तर छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

  • समस्त डिपो एजीएम 24 घंटे अपने तैनाती स्थल से जुड़े शहर में ही रहेंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। रोडवेज में अब समय से दफ्तर न आने और समय से पहले दफ्तर छोड़ने वालों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि जो समस्त डिपो एजीएम 24 घंटे अपने तैनाती स्थल से जुड़े शहर में ही रहेंगे। दैनिक रूप से एक शहर से दूसरे शहर आवागमन नहीं करेंगे। इसके अलावा जो अधिकारी और कर्मचारी समय का अनुपालन नहीं कर रहे, उनका तत्काल दूसरे मंडल में तबादला किया जाएगा।

अनुशासनहीनता व विधिक दृष्टि से गलत है समय पर दफ्तर नहीं आना व समय से पहले दफ्तर छोड़ना

  • रोडवेज में बड़ी संख्या में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो अपने तैनाती स्थल से दूर रहते हैं। मंडल प्रबंधक गुप्ता ने बताया कि ऐसे अधिकारी व कर्मचारी न तो दफ्तर समय पर आते हैं, न पूरे समय तक दफ्तर में रहते हैं। ये रोजाना निगम की बसों में ही अप-डाउन करते हैं। बस सेवा के अनुसार सुबह घर से चलते हैं और शाम को दफ्तर भी जल्दी छोड़ देते हैं। मंडल प्रबंधक गुप्ता ने कहा कि यह अनुशासनहीनता व विधिक दृष्टि से गलत तो है, बल्कि अधिकारी एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध भी है।

बिना अनुमति लिए कोई भी डिपो एजीएम मुख्यालय नहीं छोड़ पाएगा

  • बड़े अधिकारी या प्रशासनिक कार्यालयों के कर्मचारी ही समय का पालन नहीं करेंगे तो निचले कर्मचारियों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बस संचालन भी इससे प्रभावित हो रहा है। मंडल प्रबंधक गुप्ता ने अपने मंडल के सभी डिपो के लिए जारी किए आदेश में चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में कोई भी कोई अधिकारी या कर्मचारी समय से ड्यूटी पर मौजूद नहीं होता तो उसका दूसरे मंडल में तबादला कर दिया जाए। इसके साथ ही बिना अनुमति लिए कोई भी डिपो एजीएम मुख्यालय नहीं छोड़ पाएगा।

कईं एजीएम अपने कार्यस्थल पर रोजाना करते हैं आवागमन

  • रोडवेज के दून मंडल में कईं डिपो के एजीएम एक शहर से दूसरे शहर रोजाना यात्रा करते हैं। ऋषिकेश डिपो के एजीएम पीके भारती व हरिद्वार डिपो एजीएम प्रतीक जैन का आवास देहरादून में है। वह अपने कार्यस्थल पर रोजाना आवागमन करते हैं। रुड़की डिपो एजीएम आलोक बनवाल का आवास हरिद्वार में है। इसी तरह दून मंडल प्रबंधक तकनीकी जेके शर्मा रुड़की रहते हैं और रोजाना अप-डाउन करते हैं।

रोडवेज कार्यशाला 30 जुलाई तक ट्रांसपोर्टनगर शिफ्ट करें 

  • रोडवेज प्रबंध निदेशक अभिषेक रूहेला ने 30 जुलाई तक हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला को ट्रांसपोर्टनगर शिफ्ट करने का आदेश दिया है। ग्रामीण डिपो पहले चरण में शिफ्ट होगा, जबकि अन्य डिपो बाद में। सरकार ने शिफ्टिकरण के लिए रोडवेज को दो करोड़ रुपये दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!